June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Train Firing: ट्रेन में फायरिंग को अंजाम देने वाला RPF कांस्टेबल होगा केस से रिहा!, पत्नी पेश करेगी ये अहम सबूत

नई दिल्ली। बीते महीने 31 जुलाई को एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया था। मामला RPF कांस्टेबल से जुड़ा हुआ था। इस मामले में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे में आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने अपने सीनियर एएसआई टीकाराम मीणा के अलावा तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला के सामने आने के बाद से ही हड़कंप मच गया था। घटना को अंजाम देने वाला RPF कांस्टेबल फिलहाल पुलिस की हिरासत में है लेकिन अब लगता है कि जल्द ही उसे इस मामले में राहत मिल सकती है। ऐसे इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि RPF कांस्टेबल चेतन सिंह की पत्नी कुछ अहम सबूत पेश करने वाली है। अब इन्हीं सबूतों पर सभी की निगाहें हैं…

क्या कहना है RPF कांस्टेबल की पत्नी का

RPF कांस्टेबल चेतन सिंह की पत्नी रेनू का कहना है कि उनके पति की मानसिक हालत सही नहीं है। उनके पति काफी समय से बीमार हैं। उनका मथुरा में इलाज जारी है। वो (रेनू) कल यानी शनिवार को मुंबई पहुंचेंगी और चेतन सिंह के मेडिकल दस्तावेज पेश करेंगी। RPF कांस्टेबल चेतन सिंह की पत्नी रेनू का ये भी कहना है कि चेतन सिंह का मानसिक रुप से अस्वस्थ हैं इसी कारण उन्होंने इस घटना को अंजान दिया हो सकता है।

7 दिन की पुलिस कस्टडी में है RPF कांस्टेबल 

ट्रेन में की गई गोलीबारी मामले में आरोपी चेतन को पुलिस ने 1 अगस्त को बोरीवली कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। कहा ये भी जा रहा है कि जब भी आरोपी कॉन्स्टेबल से पूछताछ की जाती है तो वो सहयोग नहीं करता। खासकर गोलीबारी से जुड़े सवालों पर वो गोलमोल जवाब दे रहा है। पुलिस हिरासत आरोपी की तरफ से नारे भी लगाए जा रहे हैं।

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RPF कांस्टेबल चेतन सिंह पर अपने सीनियर एएसआई टीकाराम मीणा के अलावा तीन यात्रियों (अब्दुल कादिर, असगर अब्बास शेख और सैयद सैफुल्लाह) का आरोप है। अब देखना होगा कि कल इस मामले में आरोपी RPF कांस्टेबल की पत्नी क्या सबूत पेश करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *