अरविंदर सिंह लवली बने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी की तरफ से दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के मुताबिक अब अरविंदर सिंह लवली (Arvinder S. Lovely) को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Congress) के अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।
पहले इस पद पर अनिल चौधरी विराजमान थे लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी अरविंदर सिंह लवली को सौंपी गई है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया साइट (ट्विटर) एक्स पर इसकी जानकारी दी है। INC Sandesh ने एक पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा है कि अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मौजूदा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उन्हें ये पदभार सौंपा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में भी अरविंदर सिंह लवली (Arvinder S. Lovely) जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वो उस दौरान सरकार में शिक्षा और परिवहन विभाग की जिम्मा संभाल रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी में भी हो चुके हैं शामिल
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Congress) के अध्यक्ष के रूप में चुने अरविंदर सिंह लवली का भारतीय जनता पार्टी के साथ नाता रहा है। साल 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे लेकिन बीते लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) से पहले मन बदलते ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी में घर वापसी कर ली थी। अब अरविंदर सिंह लवली (Arvinder S. Lovely) को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद देकर पार्टी दिल्ली (Delhi) के सिख वोटरों को लुभाने की कोशिश में है अब देखना होगा कि क्या पार्टी की ये मंशा पूरी हो पाती है या नहीं…
