लगातार दूसरे दिन राहत, नहीं बढ़े तेल उत्पादों के दाम
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार दूसरे दिन तेल उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है। पेट्रोल-डीजल अपनी पूरानी कीमत में बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101 रूपए 84 पैसे जबकि डीजल की कीमत 89 रूपए 87 पैसे पर बनी हुई है। बात मुंबई की करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107 रूपए 83 पैसे और डीजल की कीमत 97.45 रुपये बनी हुई। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 102 रूपए 8 पैसे जबकि डीजल के दाम 93 रूपए 2 पैसे प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपये तो डीजल की कीमत 94.39 रुपये लीटर बनी हुई है।
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार जा चुकी है। इसके अलावा महानगरों की बात करें तो मुंबई, हैदराबाद और बंगलुरू में पहले ही पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े के पार बिक रहा है।
