रिलीज हुआ ‘टाइगर-3’ का धांसू ट्रेलर, पाकिस्तान में होगा सलमान का इमरान से मुकाबला
नई दिल्ली। आखिरकार फैंस का इंतजार आज खत्म हो ही गया है। सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘टाइगर-3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान और कैटरीना कैफ का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला रहा है। 2 मिनट 51 सेंकड के ट्रेलर में फुल एक्शन, सस्पेंस और खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है।
एक बार भी फिल्म में सलमान खान रॉ एजेंट बनाकर फुल एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इसमें उनका पूरा साथ कैटरीना कैफ देती नजर आएंगी। ट्रेलर आने के साथ ही फैंस का फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म टाइगर-3 दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया एक्स पर खुद फिल्म की रिलीज डेट रिवील की है। बता दें कि शादी के बाद एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की दबंग खान के साथ पहली मूवी है। इससे पहले फिल्म ‘टाइगर-3’ के कई पोस्टर रिलीज किए गए थे।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर-
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत डायलॉग से होती है.. देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फeसला है बस एक आदमी का। इसके बाद सलमान खान की एंट्री होती है।
