June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुश्किल में फंसीं उर्फी जावेद, छोटे कपड़े पहनने पर गिरफ्तारी के फर्जी वीडियो मामले में मुंबई पुलिस ने किया केस दर्ज

मुंबई। उर्फी जावेद मुश्किल में फंस गई हैं। फर्जी वीडियो के मामले में मुंबई के ओशीवारा थाने में उर्फी जावेद समेत 4 पर केस दर्ज हुआ है। मुंबई पुलिस ने इस फर्जी वीडियो में दिखने वाली एक महिला को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में उर्फी जावेद के भी गिरफ्तार होने के आसार दिख रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उर्फी जावेद का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिखाया गया था कि उर्फी जावेद को छोटे कपड़े पहनने के आरोप में पकड़कर ले जा रही है। इस वीडियो में उर्फी जावेद कहती दिख रही थीं कि कैसे कपड़े पहनें, ये उनकी मर्जी है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद लोगों को लगा कि वाकई उर्फी की गिरफ्तारी हो गई है। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस पर ही सवाल उठा दिए थे। मुंबई पुलिस ने ऐसे में मामले की पड़ताल की और फिर शुक्रवार रात केस दर्ज कर लिया।

इस वीडियो के बारे में पुलिस ने बताया कि उर्फी के साथ सभी लोग वर्दी पहनकर पुलिस का रोल कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को सस्ती लोकप्रियता पाने का हथकंडा और खुद की छवि खराब करने वाला बताया है। इस मामले में धारा 171, 419, 500 और 34 के तहत ओशीवारा थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि उर्फी जावेद के वीडियो में जो महिला इंस्पेक्टर दिख रही है, उसे गिरफ्तार किया गया है और वीडियो में दिख रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। ये आपराधिक मामला है, ऐसे में उर्फी जावेद की मुश्किल बढ़ गई है। मुंबई पुलिस ने लिखा है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए कोई भी कानून से उल्लंघन नहीं कर सकता। मुंबई पुलिस की ओर से कथित तौर पर गिरफ्तार की गई महिला का वायरल वीडियो सच नहीं है। मुंबई पुलिस के प्रतीक चिन्ह और वर्दी का भी वीडियो में गलत तरीके से इस्तेमाल हुआ। फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार है और गाड़ी भी जब्त की गई है।

उर्फी जावेद इससे पहले भी कानूनी मामलों में घिर चुकी हैं। मुंबई के ही अंधेरी पुलिस थाने में दिसंबर 2022 में उनके खिलाफ केस कराया गया था। वकील अली काशिफ खान ने ये केस कराया था। उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर अभद्र हरकत करने का आरोप उर्फी जावेद पर लगाया था। इसके अलावा उर्फी जावेद का बीजेपी की एक महिला नेता से कपड़ों को लेकर ट्विटर वॉर भी चला था। अतरंगी कपड़ों की वजह से बीजेपी की महिला नेता और उर्फी के बीच जमकर जंग चली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *