April 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Lok Sabha Election 2024: देखें पूरी लिस्ट, BJP ने हरियाणा में 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, अनिल विज का भी नाम

(Haryana BJP Star Campaigners List Hindi News) हरियाणा में राजनीति का तापमान दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब इसके और बढ़ने के आसार हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

भाजपा की सूची में 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल

इस सूची में 40 दिग्गजों को जगह मिली है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के अलावा केंद्रीय स्तर के मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश के मंत्री और पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है।

पीएम मोदी और सीएम योगी की भी धुआंधार रैली

लिस्ट के मुताबिक पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम मनोहर लाल और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) आदि के नाम शामिल हैं।

NEWS SOURCE : jagran

कांग्रेस की कमाल पूर्व सीएम हुड्डा और उदयभान के हाथ में

भाजपा की लिस्ट जारी होने से पहले पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने मोर्चा संभाला हुआ था। जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान मैदान में उतर पड़े हैं। जजपा के प्रचार अभियान की कमान डा. अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला के कंधों पर है। वहीं अभय चौटाला ने अपने दम पर इनेलो के प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है।

NEWS SOURCE : jagran