June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

CCTV में कैद हुए चोर, क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए चोरों ने चुराई स्कॉर्पियों कार

रेवाड़ी : रेवाड़ी शहर के पॉश एरिया सेक्टर-4 में चोरों ने 15 लाख रुपए कीमत की स्कॉर्पियों गाड़ी चुराने का मामला सामने आया है। वाहन चोर क्रेटा कार में सवार होकर आए थे। कुछ ही देर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी को लेकर चलते बने। कार चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में चोर कार को लेकर जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गांव नेहरूगढ़ निवासी ईश्वर सिंह पेशे से कॉन्ट्रेक्टर हैं। ईश्वर सिंह ने शहर के सेक्टर-4 में किराए का मकान लिया हुआ हैं। यहां पर उसके बच्चे और परिवार के अन्य लोग रहते हैं। बीती रात ईश्वर सिंह अपने बच्चों से मिलने के लिए सेक्टर-4 में आए थे। उनकी स्कॉर्पियों गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठे तो गाड़ी घर के बाहर नहीं मिली। इसके बाद ईश्वर सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरे चेक किए, जिसमें दो जगह चोर स्कॉर्पियों गाड़ी को लेकर जाते हुए दिखाई दिए।

NEWS SOURCE : punjabkesari

You may have missed