March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुजरात के 17वें CM बनेंगे भूपेंद्र पटेल, अमित शाह की उपस्थिति में आज लेंगे शपथ

गांधीनगर। अपने समर्थकों के बीच दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल  गुजरात के नए सीएम बनेंगे। आज वो दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर गुजरात के 17वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें कि शनिवार को विजय रुपाणी  ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री के पद से इस्‍तीफा दे दिया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अमित शाह दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। बता दें कि भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज में एक मजबूत प्रभाव रखते हैं। भाजपा ने आगामी चुनाव में विजय हासिल करने के लिए इन्‍हें तैयार किया है।

रविवार को गुजरात को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। भूपेंद्र पटेल को बीजेपी विधायक दल की बैठक में नया मुख्यमंत्री बनाने पर मुहर लगी। वैसे तो सीएम पद की रेस में कई चेहरे आगे थे जिनमें नितिन पटेल का भी नाम था। माना जा रहा था की मुख्यमंत्री पद नितिन पटेल को ही मिलेगा लेकिन जब बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मोहर लगी। तो ऐसी कहा जा रहा था कि नितिन पटेल इस फैसले से खुश नहीं थे। इस पर अब नितिन पटेल का बयान सामने आया है। भूपेंद्र को नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर डिप्टी सीएम नितिन पटेल का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वो लोगों के दिल में हैं, जहां से कोई उन्हें नहीं निकाल सकता।

बता दें कि भूपेन्द्र पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। भूपेंद्र पटेल ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से कांग्रेस के शशिकांत वासुदेवभाई पटेल को मात दी थी। इससे पहले गुजरात में सियासी संकट को सुलझाने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गई। उपयुक्त मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *