June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सीरिया के दो नागरिकों को किया गिरफ्तार, गाजा के नाम पर मस्जिदों से धन की वसूली कर रहे थे, तीन साथी फरार

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात पुलिस की अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गाजा का पीड़ित बताकर शहर की मस्जिदों से रकम वसूल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद में गिरफ्तार दोनों लोग सीरिया के नागरिक हैं। इनमें से एक के आतंकी संगठन आईएसआईएस की तरफ से युद्ध लड़ने का भी शक है। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक सीरिया से ये दोनों लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। गाजा के नाम पर वसूली गई रकम से ये लोग विलासिता वाला जीवन गुजार रहे थे। इन दोनों के तीन और साथी हैं। जो फरार बताए जा रहे हैं।

अहमदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए सीरिया के नागरिकों से खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक सीरिया के गिरफ्तार लोगों की गतिविधि आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। साथ ही वीजा नियमों का भी इन्होंने उल्लंघन किया है। पुलिस ये जांच कर रही है कि अहमदाबाद की मस्जिदों से जो रकम इन्होंने उगाही, उसका और क्या इस्तेमाल किया गया। गिरफ्तार सीरियाई नागरिकों को उनके देश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी अहमदाबाद पुलिस ने शुरू कर दी है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सीरिया के गिरफ्तार नागरिकों के बारे में और जानकारी जुटा रही हैं। बता दें कि भारत में बांग्लादेश और म्यांमार के तमाम घुसपैठिए हैं, लेकिन टूरिस्ट वीजा पर आकर भारत में धन वसूली का काम करते शायद पहली बार किसी विदेशी को गिरफ्तार किया गया है। इनके अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने का भी गहरा शक है। इसकी वजह ये है कि सीरिया में आतंकियों का बोलबाला है। इनमें सबसे ज्यादा आईएसआईएस के आतंकी हैं। भारत के केरल से भी कई युवा सीरिया जाकर आईएसआईएस में पहले शामिल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *