भूपेंद्र पटेल कैबिनेट का विस्तार, 24 मंत्रियों ने ली शपथ, नए चेहरों को मिला मौका
गांधीनगर। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार में नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। गांधीनगर में स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सरकार में 24 मंत्रियों को शपथ दिलवाई है। खास बात ये है कि भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में पिछली सरकार के किसी भी मंत्री को जगह नहीं दी गई है।
बता दें कि राज्य में अगले साल होने वाले चुनावों में चुनावी जीत के लिए भाजपा पाटीदार पटेल पर भरोसा कर रही है। घाटलोदिया से पहली बार विधायक भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्हें सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
कैबिनेट मंत्री –
राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार, अर्जुन सिंह चौहान।
राज्यमंत्री-
हर्ष संघवी, जगदीश पांचाल, बृजेश मेरजा, जीतू चौधरी, मनीषा वकील, मुकेश पटेल, निमिषा सुथार, अरविन्द रैयानी, कीर्ति सिंह झाला, गजेंद्र सिंह परमार, आसी मकवाना, विनोद मोरडिया, देवा मालम, नरेश पटेल, प्रदीप परमार।
