March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दीपिका और रणवीर ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई से कुछ दूर अलीबाग में एक शानदार प्रॉपर्टी खरीदी है। जो दिखने में बेहद ही शानदार है। कहा जा रहा है कि यह शानदार प्रॉपर्टी दीपिका-रणवीर का हॉलिडे होम है। अलीबाग में खरीदी गई इस प्रॉपर्टी की रकम को लेकर अभी तक सस्पेंस चल रहा था  लेकिन अब पता चल गया है कि इस प्रॉपर्टी के लिए दीपिका-रणवीर ने कितनी रकम चुकाई है। इस आलीशान घर की रकम ने सभी को चौंका दिया है।

सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार इस शानदार प्रॉपर्टी के लिए रणवीर और दीपिका ने 22 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है। इसके साथ ही इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री बनवाने के लिए 1.32 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी लगी है। कहा जा रहा है कि इस बंगले में 5 बेडरूम हैं और यह 9 हजार एकड़ के इलाके में अलीबाग के मापगांव में है। इस प्रॉपर्टी को रणवीर-दीपिका की कंपनी आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केए एंटरप्राइजेज एलएलपी ने खरीदा है।

इससे पहले खबर यह भी सामने आई थी कि दीपिका पादुकोण ने अपने होमटाउन बेंगलुरु में भी एक महंगा अपार्टमेंट खरीदा है। हालांकि यह बिल्डिंग अभी बन ही रही है। फिलहाल दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रभादेवी इलाके में रह रहे हैं। यह 4बीएचके फ्लैट को दीपिका ने साल 2010 में खरीदा था। वहीं साल 2018 में शादी के बाद दोनों इसी फ्लैट में शिफ्ट हो गए।

बात अगर दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका अब अपनी अगली फिल्म ’83’ में एक साथ नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नज़र आएंगी। इसके अलावा रणवीर अभी ‘सर्कस’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’, रितिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ और अमिताभ बच्चन के साथ ‘द इंटर्न’ में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *