विद्युत जामवाल ने नंदिता महतानी संग की सगाई, एक्टर ने शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली। फिल्म कमांडो के फेम एक्टर रहे विद्युत जामवाल ने अपनी सगाई कंफर्म कर दी है। अभिनेता ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ सगाई करने का फैसला किया है। हालांकि पिछले दिनों दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें वे दोनों ही ताजमहल के सामने खड़े होकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद से दोनों की सगाई की चर्चा भी शुरू हो गई थी। इस दौरान नंदिता की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। हालांकि उस वक्त दोनों ने कुछ कहा नहीं था, लेकिन अब विद्युत ने नंदिता के साथ की तस्वीरें पोस्ट करते हुए सगाई का ऐलान कर दिया है।
विद्युत ने इंस्टा अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनकी सगाई एक सितंबर को हो चुकी थी। इस सिलसिले में विद्युत ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वे और नंदिता रैपलिंग करते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं। तो वहीं सामने आई दूसरी तस्वीर में दोनों ताजमहल के सामने खड़े हैं। उनके बैक से तस्वीरें ली गई हैं। यह फोटो शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन लिखा- ‘क्या यह कमांडो की तरह था।‘ साथ ही उन्होंने अंगूठी का इमोजी बनाया।
सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई
वहीं नंदिता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों को बधाईयां मिलनी भी शुरू हो गई हैं। सोफी चौधरी ने इस दौरान कमेंट करते हुए लिखा- ‘तुम दोनों को ढेर सारा प्यार।‘ तनीषा मुखर्जी लिखती हैं- ‘बधाई नंदी।‘ इनके अलावा डब्बू रतनानी, रिद्धिमा कपूर, अनन्या पांडे और ईशा गुप्ता सहित अन्य सितारों ने दोनों को बधाई दी है।
जानिए कौन हैं नंदिता?
नंदिता महतानी सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हैं। वह विराट कोहली की स्टाइलिस्ट भी हैं। पहले नंदिता की शादी करिश्मा कपूर के पहले पति संजय कपूर से हुई थी। हालांकि नंदिता की यह शादी ज्यादा दिनों तक चली और उन दोनों का तलाक हो गया। नंदिता का नाम कई बार रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा गया था लेकिन डिजाइनर ने इन सभी खबरों को सिर्फ अफवाह बताया था और कहा था कि वे बस फैमिली फ्रेंड्स हैं। इसके अलावा नंदिता और डीनो मोरिया के डेट करने की खबरें थीं हालांकि दोनों में से किसी ने इस पर कुछ नहीं कहा।
