हफ्ते के पहले दिन इस कीमत पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल, जानें आज का रेट
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन सोमवार 13 सितंबर के लिए सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। ये लगातार सातवां दिन है जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है। सितंबर महीने में अभी तक दो दिन तेल के दामों में कटौती हुई है। पहले 1 सितंबर को पेट्रोल-डीजल में 15-15 पैसे की कमी आई थी तो वहीं 5 सितंबर को भी तेल विपणन कंपनियों ने 15-15 पैसे की कमी दोनों में की थी।
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
| दिल्ली | 101.19 | 88.62 |
| मुंबई | 107.26 | 96.19 |
| चेन्नै | 98.96 | 93.26 |
| कोलकाता | 101.62 | 91.71 |
| भोपाल | 109.63 | 97.43 |
| रांची | 96.21 | 93.57 |
| बेंगलुरु | 104.70 | 94.04 |
| पटना | 103.79 | 94.55 |
| चंडीगढ़ | 97.40 | 88.35 |
| लखनऊ | 98.30 | 89.02 |
| नोएडा | 98.52 | 89.21 |
हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
