May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शिवराज सरकार ने की बड़ी घोषणा, मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा रामायण का पाठ

भोपाल। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसकी घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। दरअसल, अब वहां फिलॉसफी के फर्स्ट इयर के छात्रों को रामायण का पाठ पढ़ाया जाएगा। सरकार द्वारा हाल ही में जो पाठ्यक्रम जारी किया गया है, उसके मुताबिक रामचरित मानस का व्यावहारिक ज्ञान के नाम से एक पूरा पेपर होगा, जिसमें छात्रों को रामचरित मानस से जुड़े आदर्शों का भी अध्ययन कराया जाएगा।

इस पेपर की पांच इकाइयों में वेद उपनिषद और पुराणों में उल्लेख किए गए आदर्शों और गुणों की व्याख्या पढ़ाई जाएगी। साथ ही रामायण और रामचरितमानस में अंतर भी बताया जाएगा। भगवान श्री राम की पित्र भक्ति और उनके बाकी गुणों का भी इस पूरे पाठ्यक्रम में विस्तार से पाठ कराया जाएगा।

हालांकि शिवराज सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने ऐतराज जताया है। भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद ने इसका निरोध करते हुए मांग की है कि अगर कोर्स में रामायण और रामचरित मानस का पाठ पढ़ाया जा रहा है तो फिर कुरान का पाठ भी पढ़ाया जाए।

आपको बता दें कि रामायण का पाठ पढ़ाए जाने पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का कहना है कि हमारे गौरवशाली अतीत का ज्ञान छात्रों को हो इसलिए ये कोर्स तैयार किया गया है। इसमें किसी को क्या आपत्ति होना चाहिए मगर कांग्रेस के कुछ विधायकों ने इस पर ऐतराज जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed