May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

असम के नगांव में गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की तालाब में डूबकर मौत, पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश में गई जान

नगांव। असम में गैंगरेप के मुख्य आरोपी की मौत हो गई है। उसका नाम तफजुल इस्लाम है। तफजुल इस्लाम 24 साल का था। असम के नगांव में गुरुवार को एक लड़की से 3 लोगों ने गैंगरेप किया था। पुलिस ने इस गैंगरेप के मामले में तफजुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। नगांव पुलिस के अनुसार तफजुल इस्लाम पुलिस की हिरासत से भागकर बचने के लिए एक तालाब में कूद गया था। इसके बाद उसकी डूबकर मौत हुई। तफजुल को असम की नगांव पुलिस घटनास्थल पर ले जा रही थी। उसी वक्त वो हिरासत से भागा था।

नगांव जिले में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप किया था। इसके विरोध में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को ही आरोपी तफजुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। नाबालिग लड़की के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की थी कि ढींग इलाके में जब लड़की ट्यूशन से लौट रही थी, उस वक्त तफजुल इस्लाम और 2 अन्य आरोपियों ने उससे मारपीट की और फिर गैंगरेप किया। इस मामले में अभी नगांव पुलिस 2 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सभी पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

असम की नगांव पुलिस के अनुसार तफजुल इस्लाम से गैंगरेप के बारे में पूछताछ की गई थी। उसे गैंगरेप की जगह ले जाया जा रहा था। तफजुल इस्लाम इसी बीच पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला और तालाब में कूद गया। उसे तालाब से निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई थी। एसडीआरएफ ने तालाब में खोजबीन की। जब तक तफजुल इस्लाम को निकाला जाता, उसकी डूबकर मौत हो चुकी थी। तफजुल को हथकड़ी भी लगाई गई थी। जिसे सिपाही के हाथ से छुड़ाकर वो भागा था। हथकड़ी छीनकर भागने के दौरान उस सिपाही के हाथ में भी चोट लगी है।

You may have missed