मेरठ पुलिस द्वारा अवैध शराब/तस्करों के विरूद्ध अभियान
नरेंद्र बैंसला, संवाददाता मेरठ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशानुसार द्वारा अपराधियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना व थानाध्यक्ष हस्तिनापुर के नेतृत्व में आज दिनांक 25.10.2024 को थाना हस्तिनापुर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम रठौरा खुर्द बुढी गंगा जंगल से करीब 90 लीटर शराब बरामद की गयी तथा करीब 1400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में आबकारी टीम द्वारा मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की जायेगी।
बरामद करने वाली टीम-
1.आबकारी निरीक्षक श्रीमती बेबी चाँद खाँ मय टीम
2.उ0नि0 निर्दाेष कुमार थाना हस्तिनापुर
3.उ0नि0 प्रशिक्षु रोहन सागर थाना हस्तिनापुर
4.उ0नि0 प्रशिक्षु कपील थाना हस्तिनापुर
5.उ0नि0 प्रशिक्षु बसन्त लाल थाना हस्तिनापुर
