April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

”ये रिश्ता क्या कहलाता है” : चारु के साथ हुई जबरदस्ती, सन्न रह गए अभीरा और अरमान, फूटेगा नीरज का भांडा

नई दिल्ली। सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है जहां आज आप देखेंगे कि चारु के खुलासे से अरमान और अभीरा सन्न रह जाएंगे तो घर में चारु की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। आज रूही ने विद्या को करारा जवाब भी दिया है जबकि अभीरा के एबॉर्शन न कराने से अरमान बहुत नाराज भी है। तो चलिए जानते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड का पूरा हाल।

रूही ने विद्या को दिया मुंहतोड़ जवाब:

ये रिश्ता… के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है रूही और रोहित से जहां हॉस्पिटल से आते ही रूही विद्या से तीखे शब्दों में सवाल करती है कि आपने बिना मुझसे पूछे मेरी डॉक्टर से लेकर मेरे मायके वालों तक को कॉल कर दिया है। अगर मेरी प्रेग्नेंसी में कोई दिक्कत होगी तो मुझे पता होगा। इसपर विद्या कहती है कि मैं अपने पोते या पोती की चिंता भी नहीं करू क्या? तुमको पता है मेरी सारी ख़ुशी इस बच्चे से जुड़ी है, मैं दादी हूं इसकी। इसपर रूही कहती है प्लीज अभी से मेरे बच्चे पर अपनी खुशियों का बोझ मत डालिये। आप दादी हैं तो मैं मां हूं और हमेशा जरुरी नहीं कि मैं आपको हर बात बताऊं।

अरमान है अभीरा से नाराज:

एबॉर्शन न कराने की वजह से अभीरा से अरमान काफी नाराज है। अभीरा रूही को समझाने जाती है वहीं अरमान रूही का साथ देता है। अरमान की बातों में नाराजगी साफ़ झलकती है। आज के एपिसोड में अभीरा और अरमान को चारु के बारे में भी पता चलता है कि किसी ने चारु के साथ जबरदस्ती की है। लेकिन चारु अरमान को उस शख्स का नाम नहीं बताती है और कहती है कि अगर उसने कुछ किया तो वो घर से भाग जाएगी और अरमान को अपनी कसम दे देती है।

चारु ऐसा इसलिए कर रही है ताकि परिवार की इज्जत बनी रहे और फर्म की डील कैंसल न हो। उधर चारु के ससुरालवाले आये हैं उसकी शादी की तैयारियों की बातचीत करने। अब अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे कि अभीरा पूरे परिवार के सामने नीरज को थप्पड़ मारेगी क्योंकि चारु के साथ जबरदस्ती किसी और ने नहीं बल्कि नीरज ने की है। अब इसके बाद क्या कुछ होगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।