मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड ने जबरन नमाज़ पढ़वाई, बीफ खिलाया…मिसेज़ इंडिया गैलेक्सी रिनिमा बोराह ने लव जिहाद पर सुनाई आपबीती, बाद में बयान से पलटीं
नई दिल्ली। मिसेज़ इंडिया गैलेक्सी 2024 का खिताब जीतने वाली असम की रिनिमा बोराह अग्रवाल ने हाल ही एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में लव जिहाद को लेकर अपनी आपबीती सुनाई। रिनिमा ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उनके पूर्व मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड ने उनको जबर्दस्ती बीफ खिलाया, नमाज़ पढ़वाई और इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए उसका नाम आयशा हुसैन रख दिया। हालांकि इस पॉडकास्ट इंटरव्यू के वायरल होने के बाद रिनिमा बोराह अपनी बात से पलट गईं। उन्होंने कहा कि वो लव जिहाद की अवधारणा पर विश्वास नहीं करती हैं।
मिसेज इंडिया गैलेक्सी रिनिमा बोराह ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि 16 साल की उम्र में बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान उनको एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो गया। कुछ समय बाद वो लड़का मुझे गालियां देने लगा तब मैंने सोचा की शायद मेरे मां बाप की तरह वो भी मेरे भले के लिए ऐसा बर्ताव करता होगा मगर फिर उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने और उसके अब्बू-अम्मी ने मुझे बीफ खाने के लिए मजबूर किया, मुझसे नमाज़ पढ़वाई गई और उन्होंने धर्म परिवर्तन के लिए मेरे ऊपर दबाव बनाया, मेरा नाम आयशा हुसैन रख दिया। एक तरह से यह सब लव जिहाद की स्थिति थी। मुझे इसे भूलने में शायद बहुत साल लग जाएं।
रिनिमा बोराह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग लव जिहाद के खिलाफ तरह तरह के कमेंट करने लगे जिसके बाद रिनिमा अपने बयान से पलट गईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, इस रील को देखने के लिए आपका धन्यवाद, मैं एक बात साफ तौर पर बता देना चाहती हूँ कि मुझे लव जिहाद की अवधारणा पर विश्वास नहीं है। इस पूरे पॉडकास्ट में मैंने एक व्यक्ति के साथ जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, इसमें मेरा मकसद पूरे मजहब से नहीं है। रिनिमा ने लिखा, मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि पूरा पॉडकास्ट देखें ताकि सारी बात क्लियर हो सके और इसे मजहबी मुद्दा न बनाएं।
