February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक‌ शातिर लुटेरा गिरफ्तार‌

*हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

दिनांक 12/13-11-2024 की रात्री थाना सदर बाजार पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग व गस्त कर रही थी तभी एक बिना नम्बर की मोटरसाईकिल सामने से आती दिखायी दी । पुलिस द्वारा चैकिंग के उद्देश्य से मोटरसाईकिल को रूकने का संकेत दिया गया परन्तु अभियुक्त द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर मोटरसाईकिल तेज रफ्तार से भगा दी जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा अपनी आत्मरक्षा करते हुए थाना देहली गेट पुलिस की मदद से अभियुक्त का पीछा कर एम0पी0एस स्कूल के पीछे थाना क्षेत्र सदर बाजार पर अभियुक्त को धर दबोचा पुलिस व अभियु्क्त के बीच हुयी फायरिंग में अभियुक्त के बांये पैर में गोली गली है। जिसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

अभियुक्त से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा पूर्व में थाना सदर बाजार व देहली गेट में लूट की घटना की गयी है। जिसके सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मुकदमा अपराध संख्या 245/24 धारा 304 bns व थाना देहली गेट का मुकदमा अपराध संख्या 170/24 dhara 304 bns पूर्व से पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*आलिम उर्फ बॉबी पुत्र दिलशाद निवासी सकुर नगर सितारा वाली मस्जिद लिसाड़ी गेट मेरठ ।

बरामदगी का विवरणः-
एक मोटर साइकिल बिना नंबर की 2 कान के कुंडल लूटे हुए एक सदर बाजार
एक देहली गेट से एक तमंचा एक भरा कारतूस, एक खोखा कारतूस एक फोन

आपराधिक इतिहासः-
1- मुकदमा अपराध संख्या 245/24 धारा 304 bns थाना सदर बाजार ।
2- मुकदमा अपराध संख्या 170/24 dhara 304 bns थाना देहली गेट ।

You may have missed