February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आल इंडिया शेख मसूदी एकता मंच का सम्मेलन सम्पन्न

*हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

मेरठ, बच्चा पार्क स्थित आई एम ए हाल में आल इंडिया शेख मसूदी एकता मंच की राष्ट्रीय स्तर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शेख मसूदी एकता मंच के पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा व शादी- विवाह में बढ़ते खर्चों को कम कर सामान्य तरीके से दहेज रहित निकाह पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रतिक चिन्ह भेंट कर मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक शिवसेना यूबीटी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नगर मास्टर अजीज मसूदी रहें। बैठक को आल इंडिया मसूदी एकता मंच  राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मुबारक हुसैन मसूदी, प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर शिव सेना,राष्ट्रीय महा सचिव ऑल इंडिया शेख मसूदी डा. इरफ़ान गुच्छन मसूदी, राष्ट्रीच प्रवक्ता – इरफान मसूदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. हाशिम मसूरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – शकील अहमद मसूदी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – कल्लू मसूदी , गुजरात प्रदेश प्रभारी शमीम मसूदी,मंडल अध्यक्ष – असलम मसूदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता – नईम मसूदी, शिव सेना प्रवच्छा चित्रकूट मंडल अध्यक्ष,पंजाब प्रदेश प्रभारी – अख‌लाक मसूदी उत्तराखण्ड प्रभारी कुरबान मसूदी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नफीस मसूदी, दिल्ली प्रभारी – राशिद मसूदी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जुम्मा मसूदी, महमूद मसूदी आदि ने अपने विचार रखे।

You may have missed