July 5, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल चुनावी राजनीति से लेंगे संन्यास, अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से लेने का फैसला किया है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उन्होंने अपने इसे निर्णय से उनको अवगत भी करा दिया है। पत्र में चुनावी राजनीति से संन्यास की वजह उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र बताई है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों द्वारा दिये गये सम्मान के लिए उनका आभार जताया है। गोयल पिछले 10 सालों से शाहदरा विधानसभा से विधायक हैं। वो लगातार दो बार दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए थे।

राम निवास गोयल ने लिखा, आयु के कारणों के चलते मैं स्वयं को चुनावी राजनीति से अलग करना चाहता हूं। मैं आपको आश्वस्त कराना चाहता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में रहकर तन-मन और धन से सेवा करता रहूंगा। आपके द्वारा जो भी दायित्व मुझे सौंपा जाएगा उसको निभाने का प्रयास करूंगा। गोयल ने केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए लिखा कि आपने मुझे हमेशा बहुत सम्मान दिया है जिसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा। वहीं अरविंद केजरीवाल ने गोयल के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, राम निवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है। अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की थी। उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी हमेशा ज़रूरत रहेगी। आपको बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी या मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। अरविंद केजरीवाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुके हैं।