April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा द्वारा तीन क्वारी कन्याओं हेतु सरल सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन

हिंद फोकस न्यूज़ संवाददाता-नरेंद्र बंसल

मेरठ, मेरठ के दिल्ली रोड पर माधवपुरम स्थित मंगलम पैलेस में भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा के द्वारा सरल सामूहिक विवाह समारोह में तीन कन्याओं का विवाह धूमधाम से किया गया। जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी सदस्यों का हर प्रकार से सराहनीय सहयोग रहा।

उक्त विवाह समारोह की अध्यक्षता भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा के अध्यक्ष राजीव गोयल द्वारा की गई,सचिव प्रवीण सक्सेना ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया इसमें कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता सराहनीय भूमिका रही। विवाह समारोह में मुख्य अतिथि अनुराग दुब्लिश प्रांत अध्यक्ष शशिकांत मीडिया प्रभारी सुरेश सरल माधव, आलोक भटनागर नरेश गोयल प्रेम भारद्वाज मुकुल दीपक सुनील आदि का पूर्ण सहयोग रहा ।

इस सामूहिक विवाह समारोह में संध्या संग सचिन, साक्षी संग कृष, और काजल सगं नवीन यह तीनों जोड़ें प्रणय सूत्र में बंधे, तीनों को उनकी जरूरत का सभी घरेलू सामान जैसे पलंग अलमारी अटैची बैग कपड़े बर्तन डिनर सेट मशीन ज्वेलरी और जरूरत का काफी सामान भेंट किया गया इसमें सभी का बहुत प्रशंसनीय योगदान रहा।

मुख्य योगदान भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा की श्रीमती रीना सिंगल राजेश सिंघल कृष्ण गुप्ता शालू मनी अनु मनीष रितु पारुल पंकज प्रीति संजय स्वाति तरुणl पवन जितेंद्र ममता योगेश रजनी सिमरन मुक्तl आदि का अत्यन्त सराहनीय सहयोग रहा।