January 19, 2025

Hind foucs news

hindi new update

थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

1 min read
रविन्द्र बंसल प्रदेश प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़ 
थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार
मेरठ पुलिस का सराहनीय कार्य                                                            मेरठ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम थाना ताबड़तोड़ फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार क्या है। पुलिस द्वारा द्वारा अपराधियों विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपाल में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दौराला के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पल्लवपुरम पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कि आज दोपहर में ताबड़‌तोड फायरिंग की घटना (जिसके सम्बन्ध में थाना पल्लवपुरम पर मु०अ०सं० 09/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352 बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया है।) करने वाले अभियुक्तगण उल्देपुर चौराहे के पास इकठ्ठा होने वाले हैं , जिनके पास असलहा भी है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी पल्लवपुरम द्वारा मय टीम उल्देपुर चौराहे पर पहुँचे तो दो व्यक्ति उल्देपुर जाने वाले रोड के पास खड़े मिले। जैसे ही पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उनकी घेराबंदी की तो दोनो बदमाश पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम दीपेन्द्र सिंह चौहान पुत्र स्व० अशोक कुमार निवासी रैसना थाना मेडिकल मेरठ उम्र 21 वर्ष बताया। मौके से एक तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। घायल अभियुक्त को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।
दूसरा बदमाश फायर करते हुए लावड रोड रजवाहे की ओर भाग गया जिसका पुलिस पार्टी द्वारा कांबिग करते हुए घेराबंदी की गयी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश बाँये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम निशु वसुटा पुत्र स्व० सुनील सिंह निवासी वेदव्यासपुरी पुठ्ठा थाना टीपीनगर मेरठ उम्र 23 वर्ष बताया। मौके से एक तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पल्लवपुरम पर मु0अ0सं0-010/2024 धारा-109 बीएनएस (पु०मु०) व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत किय गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1.दीपेन्द्र सिंह चौहान पुत्र स्व० अशोक कुमार निवासी रैसना थाना मेडिकल मेरठ। *(घायल)*
2.निशु वसुटा पुत्र स्व० सुनील सिंह निवासी वेदव्यासपुरी पुठ्ठा थाना टीपीनगर मेरठ (घायल)
आपराधिक इतिहास का विवरण
1- अभियुक्त दीपेन्द्र चौहान उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 17/24 धारा 323/427/504/506 भादवि थाना गंगानगर मेरठ।
2.मु0अ0सं0 34/24 धारा 307/34 भादवि थाना भावनपुर मेरठ।
3.मु0अ0सं0 09/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352 बी०एन०एस० थाना पल्लवपुरम मेरठ।
4.मु0अ0सं0-010/2024 धारा 109 बीएनएस (पु०मु०) व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना पल्लवपुरम मेरठ।
2.अभियुक्त नीशू बसुटा उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 125/23 धारा 323/342/504/506 भादवि थाना जानी मेरठ।
2.मु0अ0सं0 420/24 धारा 109/115(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना परतापुर मेरठ।
3.मु0अ0सं0 09/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352 बी०एन०एस० थाना पल्लवपुरम मेरठ।
4.मु0अ0सं0 10/2024 धारा 109 बीएनएस (पुण्मु०) व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना पल्लवपुरम मेरठ।
बरामदगी का विवरण
1- 2 तंमचा 315 बोर, 4 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 2 खोखा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष श्री मुत्रेश सिंह थाना पल्लवपुरम मेरठ।
2.उ०नि० श्री अमरनाथ यादव थाना पल्लवपुरम मेरठ।
3.उ०नि० श्री शिव कुमार थाना पल्लवपुरम मेरठ।
4.उ०नि० श्री शेखर थाना पल्लवपुरम मेरठ।
5.उ०नि० यू०टी० अंकित कुमार धाना पल्लवपुरम मेरठ।
6.उ०नि० यू०टी० प्रियांक शुक्ला थाना पल्लवपुरम मेरठ।
7.उ०नि० यूटी अंकित यादव थाना पल्लवपुरम मेरठ।
8.उ०नि० यूटी जितेन्द्र कुमार थाना पल्लवपुरम मेरठ।
9.उ०नि० यूटी रोहित कुमार थाना पल्लवपुरम मेरठ।
10.हे0कां0 दीपचन्द थाना पल्लवपुरम मेरठ।
11.कां० प्रविन्द्र कुमार थाना पल्लवपुरम मेरठ।
12.कां0 रवि कुमार थाना पल्लवपुरम मेरठ।
13.कां0 ऋषि कुमार थाना पल्लवपुरम मेरठ।