April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सद्दाम बना शिव शंकर, धर्म बदलकर हिंदू गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, शिव मंदिर में लिए सात फेरे

नई दिल्ली। प्यार के लिए धर्म बदलने वाली लड़कियों की कहानी तो अक्सर खबरों में सुनने और देखने को मिलती है मगर बहुत कम ऐसा होता है जब कोई मुस्लिम युवक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर ले। जी हां यूपी के बस्ती में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां सद्दाम नाम के एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया। सद्दाम ने अपना नाम बदलकर शिव शंकर सोनी रख लिया और शिव मंदिर में जाकर गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए।

अब यह मामला आस पास के क्षेत्र समेत पूरे बस्ती में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं नई नवेली दुल्हन बनी अनु सोनी ने सभी धार्मिक संगठनों से अपील करते हुए उसके और सद्दाम जो अब शिव शंकर बन गया है, के विवाह को अनुमति दिए जाने की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सद्दाम और अनु दस साल पहले एक दूसरे से मिले थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। अनु और सद्दाम ने एक साथ जीने मरने का वादा किया। जब सद्दाम ने अपने घरवालों से इस रिश्ते के बारे में बात की तो उसके घरवाले नाराज हो गए। उन्होंने अनु को अपने घर की बहु बनाने से इनकार कर दिया।

फिर भी जब सद्दाम नहीं माना तो उसके घर वालों ने उसे परिवार से बेदखल कर दिया। इसके बाद सद्दाम कुछ कमजोर पड़ गया और उसने अपनी प्रेमिका अनु से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अनु ने नाराज होकर प्रेमी सद्दाम के खिलाफ एसपी से शिकायत कर दी। बाद में सद्दाम ने बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम शिव शंकर सोनी रख लिया और इसके बाद शिव मंदिर में जाकर प्रेमिका अनु सोनी के साथ शादी कर ली।