April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल, भाजपा ने चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई बड़ी बैठक

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, और इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान तेज़ कर दिए हैं। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी , भारतीय जनता पार्टी, और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को एक अहम बैठक बुलाकर चुनावी तैयारियों को धार देने का फैसला किया है।सोमवार को यह बड़ी बैठक दिल्ली बीजेपी के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में दिल्ली बीजेपी के सभी उम्मीदवार शामिल होंगे। इसके अलावा, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली बीजेपी के प्रभारी विजयंत पांडा भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

क्या होगी बैठक में चर्चा?

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उम्मीदवारों को उनके क्षेत्रों में प्रभावी प्रचार के निर्देश दिए जा सकते हैं। साथ ही, पार्टी की रणनीतिक टीम चुनावी मुद्दों और विरोधी दलों के हमलों का जवाब देने के तरीके भी सुझा सकती है। बैठक का उद्देश्य भाजपा की सभी 70 सीटों पर मजबूत पकड़ बनाना और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना है।

दिल्ली में कब होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 को एक ही चरण में होगी। वहीं, 8 फरवरी 2025 को चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे।

तीनों दलों की कड़ी टक्कर

दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है, जबकि भाजपा और कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। चुनाव प्रचार का दौर आगामी दिनों में और तेज़ होगा, और जनता को कई मुद्दों पर चर्चाएं देखने को मिलेंगी।