भोजपुरी जगत की फैशन डीवा हैं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस का ग्लैमर बॉलीवुड से कम नहीं!
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि आये दिन अक्षरा के शोज होते रहते हैं। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर भी जलवा देखने को मिलता है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर अपना फैशन गेम ऑन रखती हैं। अब इसी कड़ी में अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिन्हें देखकर आपका भी दिल मचल उठेगा।
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का हुस्न बिलकुल कातिलाना है। लुक की बात करें तो अक्षरा ने ब्लैक कोर्ट और ब्लैक शिमर पैंट कैरी किया है। इसके साथ गले में चोकर, ईयररिंग और रिंग्स को एक्ट्रेस ने टीमअप किया है। लो पोनीटेल, स्मोकी आईज, न्यूड मेकअप और लिपस्टिक से अक्षरा सिंह ने लुक कंप्लीट किया है।
तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने एक से बढ़कर एक पोज भी दिए हैं। वी नेक कोर्ट में एक्ट्रेस का क्लीवेज दिखाई दे रहा है जो उनके इस लुक में बेशक ही हॉटनेस का तड़का लगा रहा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट किया है- ”अक्षरा जी बहुत बहुत ब्यूटीफुल फोटो है” वहीं एक ने लिखा है- ”वैरी ब्यूटीफुल” इसी तरह फैंस अक्षरा सिंह की खूबसूरती पर कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”रात हो गई” रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स सोनू सागु ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक Bubbles Music ने दिया है। इस गाने को Leens Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
