August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुरादाबाद में दलित नाबालिग ने 4 मुस्लिम युवकों पर 2 महीने तक गैंगरेप करने का लगाया आरोप

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में 4 मुस्लिम युवकों पर दलित नाबालिग से 2 महीने तक रेप का आरोप लगा है। मामला मुरादाबाद के भगतपुर थाना इलाके के दौलपुरी बमनिया गांव का है। दलित लड़की 14 साल की है। उसका कहना है कि 2 जनवरी 2025 को सलमान, जुबैर, रशीद और आरिफ ने बाजार से उसे अगवा कर लिया था। नाबालिग के मुताबिक उसे कार में डाल वे सभी ले गए। रास्ते में उसे बेहोश कर दिया। दलित नाबालिग के मुताबिक जब उसे होश आया, तो वो एक कमरे में बंद थी। इसके बाद ही लगातार अत्याचार करने का आरोप दलित लड़की ने चारों मुस्लिम युवकों पर लगाया है।

दलित लड़की के मुताबिक सलमान और उसके साथियों ने उसका लगातार 2 महीने तक शारीरिक शोषण किया। खाना मांगने पर उसे बीफ देते। जब वो इसे खाने से मना करती, तो जबरदस्ती से खिलाया जाता और फिर रेप किया जाता। दलित लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसके हाथ पर ॐ का टैटू था। उसे मिटाने के लिए मुस्लिम युवकों ने तेजाब डाल दिया। नाबालिग की चाची ने भतीजी से हुए गैंगरेप और अत्याचार की शिकायत की है। इसके बाद सलमान, आरिफ, रशीद और जुबैर पर पुलिस ने पॉक्सो और रेप समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में सलमान को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

दलित लड़की की चाची के मुताबिक जब भतीजी लापता हो गई, तो 3 जनवरी 2025 को थाने में इस बारे में इत्तिला दी थी। पूरे 2 महीने बाद लड़की घर लौटी। दलित लड़की की हालत काफी खराब थी। उसने घर लौटकर सलमान, आरिफ, रशीद और जुबैर के बारे में बताया। जिसके बाद थाने में लड़की को ले जाकर एफआईआर कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।