March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा देखने को मिला। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान कई लोग नदी में जा डूबे। इस घटना में पांच लोगों की जान चली गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है आगरा के एक गांव में दशहरा के दिन कुछ लोग मूर्ति विसर्जन के लिए पार्वती नदी पहुंचे थे। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कुछ लोग विसर्जन करते हुए ज्यादा गहराई में चले गए और डूबने के चलते उनकी मौत हो गई।

अफसरों ने घटना को लेकर बताते हुए कहा कि पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। नदी में डूबे पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। बताया जा रहा है जान गंवाने वाले सभी एक ही गांव के हैं। घटना के बाद से ही गांव में हाहाकार की स्थिती मची हुई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *