March 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शहनाज गिल की नई इंस्टग्राम तस्वीरें वायरल, नजर आया एक्ट्रेस का क्यूट अंदाज

मुंबई। बिग बॉस 13 से सुर्खियों में आईं पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो जस्टिन बीबर के गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस रील में एक्ट्रेस का बेहद क्यूट अंदाज नजर आ रहा है। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शहनाज के नए इंस्टाग्राम पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 687K से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। देखते ही देखते शहनाज वीडियो वायरल हो गया है।

वीडियो में शहनाज ने फ्रिल स्कर्ट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहना हुआ है, जिसमें स्ट्राइप्ड प्रिंट है। शहनाज का ये वीडियो और उनकी क्यूट अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने उनकी तारीफों की झड़ी लगा दी है। एक फैन ने लिखा, “बेबी डॉल,” जबकि एक अन्य ने शहनाज को ऑसम बताया। तो किसी ने उन्हें क्यूटनेस ओवरलोडेड कहा है।

इससे पहले शहनाज ने अपनी कई तस्वीरें इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों से उन्होंने फैंस के दिल को चुराया। उनकी हर वीडियो और फोटोज देखते ही देखते वायरल हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *