April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूंछ में आतंकियों पर आखिरी चोट की तैयारी में भारतीय सेना, लोगों से कहा- जुटा लें राशन

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे अपना दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा खत्म करके दिल्ली लौट आए हैं। जिसके बाद उन्होंने सेना के जवानों भट्टा दुर्रियां और आसपास के जंगलों में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों पर अंतिम हमले की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सेना द्वारा इन संदिग्ध आतंकवादी के पूंछ जिले के मेंढर के जंगलों में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। इस पर सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने घरों को वापिस लौट जाएं। इसके साथ ही लोगों से कहा गया है कि घर के अंदर रहें, ताकि आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सके।

इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया है कि मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से की गई अपील में उनसे कहा गया कि वे जो भी काम कर रहे हैं उसे छोड़ दें और अपने बच्चों और मवेशियों के साथ तुरंत अपने घरों की ओर को लौट जाएं। आतंकवादियों का शिकार करने के लिए सेना ने जंगल के इलाकों को रोशन करने के लिए, रोशनी वाले बम भी लगाए हैं। साथ ही पैरा कमांडो, ड्रोन और एक हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि कोई आतंकवादी भाग न सके। सूत्रों की नें तो शनिवार सुबह से आतंकवादियों का कुछ पता नहीं चला है।

लोगों को किया गया सतर्क

इस मामले को लेकर सेना के अधिकारियों का कहना है कि भट्टा दुरियां और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय मस्जिदों से मुनादी कर लोगों को सतर्क कर दिया गया है। सुरक्षा बल भी आतंकवादियों के खिलाफ अंतिम वार की तैयारी में लगे हुए हैं। जोकि पुंछ जिले के मेंढर में वन क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। अधिकारियों की मानें तो लोगों से वन क्षेत्र में न जाने और अभियान के मद्देनजर अपने मवेशियों को भी घरों में रखने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने यह भी बताया है कि बाहर गये लोगों को मवेशियों के साथ घर लौटने की बात कही गई है।

सेना प्रमुख ने किया जम्मू का दौरा

वहीं सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर थे। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने ‘व्हाइट नाइट कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग उन्हें सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी थी। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक को घायल कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *