June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

58 साल के हुए गृहमंत्री अमित शाह, सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे नेता

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज 58वां जन्मदिन है। अमित शाह की चुनाव प्रबंधन क्षमता को देखते हुए उन्हें राजनीति में चाणक्य’ के नाम से भी संबोधित किया जाता है। शाह का जन्म 22 अक्टूबर साल 1964 को मुंबई में हुआ था। वहीं आज उनके जन्मदिन के मौके पर कई नेताओं ने उन्हे बधाई देते हुए ट्वीट किया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बधाईयां दी हैं। गडकरी ने अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा, ‘केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’

नितिन गडकरी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी गृह मंत्री अमित शाह को जन्‍मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।’

आपको बता दें कि गुजरात से आने वाले गृह मंत्री अमित शाह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए उन्हें श्रेय दिया जाता है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह ने राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री ली और सांसद बनने जिसके बाद उन्होंने मोदी सरकार 2.0 में गृहमंत्री का पद संभाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *