April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Metro…In Dino का ट्रेलर हुआ रिलीज, आदित्य रॉय कपूर के साथ अफेयर करती दिखी सारा अली खान

नई दिल्ली। मेट्रो…इन दिनों का ट्रेलर आज फाइनली रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जब मेट्रो… इन दिनों की अनाउसमेंट हुई थी उसके बाद से ये फिल्म लगातार शोबिज में बनी हुई थी और अब फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है।

मेट्रो… इन दिनों का ट्रेलर आज फाइनली रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर से पता चलता है कि ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी जिसमे खूब सारा प्यार तो होगा लेकिन साथ में जिंदगी के तजुर्बे और हार्टब्रेक्स भी होंगे, जहां आपको फिल्म में अलग-अलग कई कपल्स की जिंदगी का विश्लेषण और उनकी कहानियां देखने को मिलेंगी। फिल्म के ट्रेलर में कुछ अच्छे डायलॉग्स भी हैं जो सीधा दिल को छूते हैं, मसलन- ”किसी के साथ पूरी उम्र गुजारने के लिए हर दिन उसी के साथ प्यार करना पड़ता है”

मेट्रो इन दिनों में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फज़ल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और सास्वता चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है।

बता दें कि ये फिल्म इसी साल 4 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शको का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *