March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सोनम रघुवंशी और प्रेमी राज कुशवाहा की चैट से नए खुलासे, जानिए पति राजा को मारने के लिए हत्यारों को ऑफर की थी कितनी रकम?

नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में की गई हत्या मामले में अब एक और बात सामने आई है। पुलिस को राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी की चैट मिली है जिसमें उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा से बात करते हुए लिखा था कि राजा मेरे करीब आ रहा है और मुझे यह पसंद नहीं है। चैट्स के अनुसार सोनम ने राजा के साथ शादी के तीन दिन बाद ही उसे मारने की प्लानिंग कर ली थी। सोनम ने अपने प्रेमी राज से कहा था कि मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करूंगी।

सोनम लगातार राज को अपनी लोकेशन शेयर कर रही थी। वहीं सोनम ने राज कुशवाहा से कहा था कि अगर मेरे पति की मौत हो जाएगी तो मेरे पिता अपनी विधवा बेटी की शादी तुमसे करने के लिए तैयार हो जाएंगे। हालांकि सोनम शिलांग से यूपी के गाजीपुर कैसे पहुंची इस बात का अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है। मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ के बाद सभी तरह के राज से पर्दा उठाएगी। मेघालय पुलिस आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और लोकेशन डेटा की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *