टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी से सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त मांगी माफी
नई दिल्ली। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने मानहानि मामले में भारत की पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि मैं 13 जून और 23 जून 2021 को लक्ष्मी पुरी के खिलाफ किए गए अपने ट्ववीट्स के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं। इन ट्वीट्स में मैंने लक्ष्मी पुरी पर विदेश में उनकी संपत्ति खरीद को लेकर भ्रामक आरोप लगाए थे, इस बात का मुझे बेहद अफसोस है। अदालत के आदेश के बाद साकेत गोखले ने लक्ष्मी पुरी से माफी मांगी है।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि साकेत गोखले ने एक अखबार में भी माफीनामा छपवाया है। पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह की पत्नी हैं। टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने लक्ष्मी पुरी के द्वारा स्विट्जरलैंड में फ्लैट खरीदने का आरोप लगाते हुए इस मामले की ईडी से जांच कराने की मांग की थी। लक्ष्मी पुरी ने साकेत गोखले के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।