March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक गाइड से मेघालय पुलिस को मिली थी ये अहम जानकारी, जिसके कारण हो सका राजा रघुवंशी की हत्या का खुलासा

शिलांग। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने आखिरकार राजा रघुवंशी की हत्या का खुलासा कर दिया। मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में मध्य प्रदेश से 2 और यूपी के ललितपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी को तलाशा जा रहा है। वहीं, राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में घिरी उनकी पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे से रविवार रात पुलिस हिरासत में लिया गया। ढाबा मालिक का कहना है कि सोनम अकेले ही रात करीब 1 बजे पहुंची थी। जिसके बाद उसने फोन मांग अपने भाई से बात की और फिर रोने लगी। जिसके बाद पुलिस आई और सोनम को साथ ले गई।

अब ये जानकारी मिली है कि मेघालय के एक गाइड के बयान के आधार पर राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका। इस गाइड ने मेघालय पुलिस की एसआईटी को बताया था कि उसने राजा रघुवंशी और सोनम के साथ 3 हिंदीभाषी लोगों को देखा था। सभी साथ चल रहे थे। इस गाइड को सिर्फ स्थानीय खासी भाषा और अंग्रेजी आती है। जिसकी वजह से वो ये नहीं जान सका कि राजा रघुवंशी और साथ के सभी लोग क्या बातचीत कर रहे थे। गाइड के इस बयान के आधार पर ही मेघालय पुलिस ने खोजबीन का रुख मोड़ा और नतीजे में राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी उसके हत्थे चढ़ गए। राज कुशवाह के अलावा बाकी के नाम विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश हैं।

मीडिया के जरिए ये खबर भी सामने आई है कि सोनम ने ही इंदौर से मेघालय पहुंचने तक का टिकट खरीदा था। जबकि, उसने लौटने का टिकट नहीं कराया था। अखबार दैनिक भास्कर ने राजा रघुवंशी की मां के हवाले से ये जानकारी दी है कि शादी से पहले राजा रघुवंशी से सोनम बात नहीं करती थी। जिसके बाद राजा रघुवंशी ने शादी करने में अनिच्छा दिखाई। जब उनकी मां ने सोनम से इस बारे में कहा, तो उसने बताया कि ऑफिस (पिता देवी सिंह की प्लाईवुड फैक्ट्री) के काम में व्यस्त होने की वजह से बात नहीं की। इसके बाद राजा रघुवंशी से सोनम बात करने लगी थी। जानकारी के मुताबिक जिस राज कुशवाह को मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या में गिरफ्तार किया है, वो सोनम के पिता देवी सिंह की फैक्ट्री में ही काम करता रहा है। सोनम से राज कुशवाह उम्र में करीब 5 साल छोटा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *