April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल की हुई दोबारा एंट्र, टॉप पर बरक़रार है ये शो

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया में टीआरपी चार्ट किसी ट्रॉफी से कम नहीं हैं। टीवी सीरियल के बीच में इस टीआरपी चार्ट में आने की होड़ लगी रहती है। हर हफ्ते टीआरपी चार्ट की लिस्ट आती है जिससे ये पता चलता है कौन सा सीरियल दर्शकों की पसंद में बरकरार है और किस सीरियल को व्यूअर्स ने कर दिया है नापसंद? तो अब फाइनली इस हफ्ते टीवी के टॉप सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट आ गई है, तो चलिए जानते हैं किस सीरियल ने मारी बाजी?

1. अनुपमा:

टीआरपी की चार्ट में रुपाली गांगुली के शो अनुपमा ने एक बार फिर बाजी मारते हुए टीआरपी चार्ट में टॉप की पोजीशन हासिल की है। अनुपमा के ट्रैक मे हाल ही में कुछ महीने का लीप आया है जहां अब अनुपमा मुंबई में अपना जीवन बिता रही हैं। जबकि उधर शाह परिवार और राही अनुपमा के बिना जैसे-तैसे अपना जीवन संभालने की कोशिश कर रहे हैं। अब लगता है कि अनुपमा का ये ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

2. उड़ने की आशा:

स्टार प्लस का शो अनुपमा के बाद 1.8 TVR के साथ दूसरे नंबर पर है।

3. ये रिश्ता क्या कहलाता है:

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस शो में फ़िलहाल अभीरा और अरमान का सेपरेशन दिखाया जा रहा है जहां अरमान अपनी बेटी मायरा के साथ अपनी अलग दुनिया बसा चुका है तो वहीं अभीरा अरमान की दादी और मां को संभाल रही है। दर्शकों को फ़िलहाल ये रिश्ता का ये ट्रैक बेहद पसंद आ रहा है।

4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा:

फेमस सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस टीआरपी चार्ट में चौथे पायदान पर काबिज है दया बेन के बिना भी ये शो आज ही दर्शकों को गुदगुदाने का काम लगातार कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *