April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रुपया शुरुआती कारोबार में 56 पैसे टूटकर 86.08 प्रति डॉलर पर आ गया

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 56 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.08 पर आ गया। इज़राइल के ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतों में तेजी और डॉलर के मजबूत होने का असर घरेलू मुद्रा पर दिखा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत और विदेशी पूंजी की भारी निकासी से भी स्थानीय मुद्रा में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.25 पर खुला। फिर 86.08 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 56 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.52 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.22 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 8.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,831.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *