July 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वर्षा के दौरान लोनी में जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का निरीक्षण

        रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़             
वर्षा के दौरान लोनी में जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का निरीक्षण
– निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग की मरम्मत, पंप सेटों की व्यवस्था एवं नालों की सफाई के दिए निर्देश
– लोनी के एसडीएम, लोनी पालिका के ईओ, अवर अभियंता के अलावा सिंचाई, एनएचएआई, विद्युत, यमुना प्रदूषण इकाई, जल निगम के अधिकारी रहे मौजूद
गाजियाबाद। जिलाधिकारी  दीपक मीणा ने मासूनी बारिश के दौरान लोनी में होने वाले जलभराव को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के उन स्पाट्स को जाकर देखा जहां अत्यधिक जलभराव हो जाता है और आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान लोनी के एसडीएम, लोनी पालिका के ईओ, सिंचाई, एनएचएआई, विद्युत, यमुना प्रदूषण इकाई, जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम से पहले ही जलभराव से निपटने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को पूरा करेंगे और कोई भी विभाग एक दूसरे विभाग पर काम न होने की बात नहीं करेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विभागों की जिम्मेदारी है कि लोनी-सहारनपुर मार्ग पर जलभराव की स्थिति पैदा ना हो। उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग की मरम्मत, पानी निकालने के लिए पंप सेट और नालों की सफाई के निर्देश दिए।
      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *