June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अभी तो अरविंद केजरीवाल को भी…क्लास रूम निर्माण घोटाला मामले में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने आप मुखिया को घेरा

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लास रूम निर्माण घोटाला मामले में आज दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष पेश हुए। एसीबी ने आप नेता सिसोदिया को समन भेजा था। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए तीखी टिप्पणी की। रेखा गुप्ता ने कहा कि अभी तो सबकी पेशी होगी। अभी तो केजरीवाल साहब को भी पंजाब से यहां आना पड़ेगा। ऐसे भगोड़े नेता दिल्ली को नहीं चाहिए। जो कर्म किया है उसे भुगतना पड़ेगा।

उधर, एसीबी कार्यालय जाने से पहले आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली में शानदार स्कूल बनाए गए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी गई, यह बात पूरा देश जानता है। बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए सिसोदिया ने कहा कि ये लोग सिर्फ फर्जी एफआईआर दर्ज करते हैं और ऐसे मामलों को घसीटते रहते हैं जिनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी को वोट दिया कि वो दिल्ली की जनता के लिए काम करे लेकिन न इनको स्कूल आता है, न अस्पताल आता है, न सड़कों को ठीक करना आता है और न बिजली का प्रबंधन करना आता है। एक बारिश में दिल्ली का बुरा हाल हो गया है। चारों तरफ पानी पानी है जिसके चलते जनता परेशान है।

आपको बता दें कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12748 क्लास रूम बनाने में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले की एसीबी जांच कर रही है। सिसोदिया आप सरकार में शिक्षा मंत्री थे इसीलिए उनको समन भेजा गया है। इस मामले में 6 जून को एसीबी ने आम आदमी पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *