April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एयर इंडिया ने कैंसिल की 8 फ्लाइट्स, अहमदाबाद विमान हादसे के बाद उड़ानों की संख्या घटा रही कंपनी

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने आज अपनी 8 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। इनमें से 4 उड़ानें अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू हैं। कंपनी की ओर से विमान यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए खेद जताया गया है। साथ ही यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस करने या बिना किसी शुल्क के आगे की फ्लाइट में टिकट को रीशेड्यूल करने की पेशकश की गई है। एयर इंडिया ने फ्लाइट कैंसिल करने के पीछे विमानों के मेंटिनेंस का हवाला दिया है। कंपनी की ओर से यात्रियों को आश्वस्त किया गया है कि हमारे ग्राउंड पर मौजूद सहकर्मी उनके लिए जल्द से जल्द गंतव्य तक दूसरी फ्लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं।

विमानन कंपनी ने जिन 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल किया है उनमें दिल्ली से मेलबर्न जाने वाली फ्लाइट संख्या AI308, मेलबर्न से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI309, दुबई से हैदराबाद आने वाली फ्लाइट AI2204 और दुबई से चेन्नई आने वाली फ्लाइट AI906 शामिल है। इसी तरह पुणे से दिल्ली जाने वाली AI874, अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली AI456, हैदराबाद से मुंबई AI-2872 और चेन्नई से मुंबई AI571 डोमेस्टिक फ्लाइट को भी रद्द किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी एयर इंडिया ने अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को कैंसिल  किया था। अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद कंपनी ने उड़ानों की संख्या कम की है। बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की गहन सुरक्षा जांच के चलते उड़ानों की संख्या घटाई गई है। करीब 20 अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ानों को घटाया गया है और यह कटौती कटौती 15 जुलाई तक लागू रहेगी। एयर इंडिया ने अपने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानने के लिए बेवसाइट airindia.com पर जाकर पता करें या कस्टमर केयर नंबर 011 69329333 और 011 69329999 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *