पावर स्टार पवन सिंह के घर हुई भीषण चोरी, बंदूक छोड़ 30 गोलियां चुरा ले गए चोर
नई दिल्ली। भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह के घर भयंकर चोरी की वारदात सामने आई है। जी हां, पवन सिंह के घर कुछ अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। एक्टर के न्यू मारुति नगर मुहल्ले स्थित उनके घर की खिड़की तोड़कर चोर उनके घर में घुसे और चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है।
पवन सिंह के घर हुई भीषण चोरी में चोर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, 15 हजार रुपये नकद, और लाइसेंसी राइफल की 30 गोलियां चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार चोरो ने पहले से चोरी की प्लांनिग की थी। चोर धारदार औजार या सम्भवतः गैस कटर से खिड़की काटकर घर में घुसे, जब ये घटना हुई उस वक़्त घर में पवन सिंह के सास और ससुर मौजूद थे… जो बगल के कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें इस चोरी कांड की जानकारी मिली, जान उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और खिड़की टूटी हुई है।
अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से कीमती गहने और गोलियां थीं। इससे साफ जाहिर होता है कि चोरों को भीतर की पूरी जानकारी पहले से थी , जिससे ये घटना एक साजिश नजर आ रही है। वारदात की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। नगर थाना प्रभारी ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है, जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने बताया कि घटना के वक्त वो घर पर नहीं थे। चोरी की जानकारी सुबह मिली, जब देखा कि अलमारी से लाखों के जेवरात और गोलियां गायब हैं।
