25 सालों बाद भी कायम तुलसी का दबदबा, TRP चार्ट में अनुपमा को पछाड़ा
नई दिल्ली। क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। स्मृति ईरानी उर्फ़ टीवी की तुलसी जादू एक बार फिर से चलता नजर आ रहा है। जी हां, और ये हम सिर्फ कह नहीं रहे हैं बल्कि इस हफ्ते का टीआरपी चार्ट भी यही बताता है। एकता कपूर के इस आइकॉनिक शो ने पहले ही हफ्ते में अनुपमा का चार्म खत्म करते हुए टीआरपी चार्ट के नंबर 1 की पोजीशन हथिया ली है।
क्योंकि के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है तुलसी से जहां वो और हेमंत वृंदा से मिलते हैं। यहां वृंदा इन्हे एक्सीडेंट का पूरा सच बताती है लेकिन कहती है कि उसके भाई और आई को कुछ नहीं होना चाहिए। ऐसे में तुलसी उसे प्रॉमिस कर देती है कि उनको कुछ नहीं होगा। इसके बाद हेमंत वृंदा को एक स्केच आर्टिस्ट के पास भेजता है ताकि जिसने एक्सीडेंट किया है वृंदा उसका स्केच बनवा सके।
उधर शांति निकेतन में आज परी को देखने अजय और उसके परिवारवाले आए हैं। अजय की मां काफी पुराने और दकियानूसी ख्यालों की है जो लड़के और लड़की में फ़र्क़ करती है और परी से अजीबोगरीब सवाल करती है और अभी से ही उसे कई तरह की पाबंदियों के बारे में बताती है। मिहिर को ये बात पसंद नहीं आती और वो रिश्ता तोड़ने को बात कह देता है कि तभी अजय सामने आता है और वो परी को सपोर्ट करता है। परी को अजय का ये अंदाज पसंद आता है। ये सब देखकर अजय की मां भी कहती है कि वो बदल जाएगी क्योंकि उसके बेटे की ख़ुशी में ही उसकी ख़ुशी है। इसके बाद मिहिर परी से पूछता है और परी भी इस रिश्ते को मंजूरी दे देती है। अब अपकमिंग एपिसोड में हेमंत और तुलसी के सामने उस शख्स का चेहरा आ जाएगा जिसने एक्सीडेंट किया है।
