फोक म्यूजिक और निरहुआ-आम्रपाली दुबे की जुगलबंदी, रिलीज किया “बीड़ी”
नई दिल्ली। भोजपुरी में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो साथ में कई हिट फिल्में दे चुकी है लेकिन निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ऐसी है, जो स्क्रीन से लेकर फैंस को असल जिंदगी में भी अच्छी लगती है। फैंस को काफी समय तक ये भम्र रहा था कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे असल जिंदगी में भी पति-पत्नी हैं लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों आज भी साथ में फिल्में कर रहे हैं लेकिन अब दोनों का फोक म्यूजिक के साथ नया गाना रिलीज हुआ है जिसे सुनकर आपको पुराना समय .याद आ जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।
यूजर्स को याद आया पुराना जमाना
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया गाना बीड़ी रिलीज हो चुका है। गाने में बिहार का पुराना फोक म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है। गाने में पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक साफ दिख रही हैं। निरहुआ को पान खाने की आदत है और वो बार-बार अपना कुर्ता गंदा कर लेते हैं..,और आम्रपाली इस बात से परेशान हैं, जबकि आम्रपाली खुद बीड़ी की शौकीन हैं और रोज अपनी नई- नई साड़ियां जला देती हैं। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे को प्यार भरे ताने मार रहे हैं। खास बात ये है कि इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने गाया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।
गाने को बहुत प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा- अरे भाई लो सन् 2025 ही नु चलता.. ई त गाना सुनला के बाद त हमार बुझता कि हमनी के सन् ( 2003 . . 2004 ) में आ गईल बानी जा . . जिय ए निरहु भईया पुराना अंदाज के गाना के कुछ बात ही अलग बा भईया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो पहले जैसा फील दे रहा है निरहुआ जी, साल में एक बार आते हैं पर दमदार आते हैं मैंने भोजपुरी फिल्मों को देखना सबसे पहले इनकी हे फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से शुरू किया था। एक अन्य ने लिखा- भोजपुरी में केवल दिनेश लाल यादव ऐसा कलाकार है जो अच्छे अच्छे गीत ला सकता है।
