April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

“अरे भाई…व्हाट्सएप पर मैसेज कर देता”…पहली बार अपने तलाक पर खुलकर बोली धनश्री वर्मा

नई दिल्ली।क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों की शादी इतनी चर्चा में नहीं रही, जितनी की दोनों का तलाक रहा है। तलाक के बाद सोशल मीडिया पर  युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों पर चीटिंग के आरोप लगे। युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद जगह जगह इंटरव्यू देकर कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने अपने और आरजे महवश तक के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी और रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया लेकिन अब पहली बार धनश्री वर्मा ने अपने तलाक और चहल की शुगर डैडी वाली टी-शर्ट पर खुलकर बात की है..तो चलिए जानते हैं कि कोरियोग्राफर ने क्या कहा है।

कोर्ट में रोई थी धनश्री

धनश्री वर्मा को ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में देखा गया। कोरियोग्राफर ने अपने तलाक का मूमेंट शेयर कर कहा- हम दोनों को पता था कि ये होने वाले हैं और हम दोनों ही मानसिक तौर पर तैयार थे लेकिन फिर भी कोर्ट में फैसले के बाद में चीख-चीख कर रोने लगी थी…मैं कांप रही थी लेकिन वो वहां से चला गया। मैं बयां भी नहीं कर पा रही थी कि उस समय मैं क्या महसूस कर रही थी। मुझे बस इतना याद है कि मैं बस रोती रही..। लेकिन वो टी-शर्ट वाले मूमेंट ने मुझे शॉक्ड कर दिया..क्योंकि मुझे नहीं पता था कि आखिरी दिन भी ये सब होने वाला है।

पता नहीं कब कौन आकर  पॉडकास्ट में कुछ बोल दे- धनश्री

धनश्री आगे कहती हैं कि जब मैंने टी-शर्ट वाली हैडलाइन देखी तो मुझे पता था कि सब लोग मुझे ही ब्लैम करेंगे। उस वक्त मुझे लगता कि मैं किसके लिए रो रही हूं। अगर ऐसा कुछ था तो अरे भाई, व्हाट्सएप कर देता.. टी-शर्ट क्यों पहनी है?..तलाक के बाद या उस समय आप जानते हैं कि लोग आपको ही दोषी ठहराएंगे..। इसके बाद मैंने कभी पीछे ना मुड़कर देखना का फैसला लिया था। पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *