April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्योंकि सास भी कभी बहू थी : मिहिर के कोर्ट में मिला नोयेना का झुमका, तुलसी को लगा झटका

नई दिल्ली। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में गायत्री ने मंदिरा का नाम लेकर तुलसी को बीती बातें याद दिलाई और कहा कि नोएना के मामले में वो जरा सावधान रहे और खूब सारे ताने भी मारे। लेकिन इस बार तुलसी ने भी गायत्री को मुंहतोड़ जवाब दिया और कहा कि दोबारा उसके घर में मंदिरा का नाम ना ले। अब चलिए बताते हैं क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लेटेस्ट एपिसोड का हाल।

आज के एपिसोड में मिहिर नोयेना को छोड़ने उसके घर जाता है लेकिन तेज बारिश हो रही है, हर जगह पानी भरे होने के कारण नोयेना उसे अपने घर पर रोक लेती है और कहती है बारिश कम हो तो चला जाए। नोयेना के घर मिहिर की आँख लग जाती है तभी तुलसी का कॉल आता है क्योंकि वो परेशान है क्योंकि मिहिर अभी तक घर नहीं पहुँचा है। मिहिर आनन-फ़ानन में घर निकलता है लेकिन उसकी गाड़ी में पानी भर गया है ऐसे में नोयेना उसे छोड़ने घर जाती है।

सुबह मिहिर के कोर्ट से नोयेना का झुमका मिलता है जो कार में झटका लगने वक्त उसके कोर्ट से अटक गया था। तुलसी झुमके को लेकर मिहिर से प्रैंक करती है और बाद में नोयेना को गणेश उत्सव के लिए निमंत्रण भी देती है।

उधर अंगद और वृंदा पुणे में हैं और बारिश की वजह से उन्हें होटल में एक ही कमरा शेयर करना पड़ रहा है। अब यहाँ इनकी कहानी क्या नया मोड़ लेगी ये देखना दिलचस्प होगा। दूसरो ओर जल्द ही नंदिनी को पता चल जाएगा कि परी अब भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणविजय से बात करती है। वहीं परी की सास को भी पता चल जाएगा कि उसके बेटे और परी के बीच पति-पत्नी वाला कोई संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *