पवन सिंह के गलत तरीके से छूने पर इमोशनल हुईं अंजलि राघव, कहा- हरियाणा में होता तो…
नई दिल्ली। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह पर हमेशा से अपनी हीरोइनों को स्टेज पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगता रहा है लेकिन इस बार मामला ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि सोशल मीडिया पर पवन सिंह पर तो सवाल उठ ही रहे है लेकिन कुछ लोग हरियाणा की कलाकार अंजलि राघव पर भी सवाल उठा रहे हैं, हालांकि अब अंजलि राघव ने मामले पर चुप्पी तोड़ दी है और अपने साथ हुए इन्सीडेंट पर खुलकर बात की है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस काफी इमोशनल दिखाई दी क्योंकि वो खुद गलत तरीके से छूए जाने और सोशल मीडिया पर उनके लिए हो रही बातों से परेशान हैं।
पवन सिंह ने जानबूझकर टच किया..
अंजलि राघव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है और कहा है- मुझे गाना शूट करते वक्त किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई तो मैंने लखनऊ में होने वाले गाने के इवेंट के लिए हां बोल दिया। स्टेज पर मुझे नहीं पता था कि कुछ ऐसा होने वाला है क्योंकि जब मेरे हाथ में माइक था तो अचानक पवन सिंह ने कहा कि यहां कुछ लगा है और टच किया। मुझे अजीब लगा क्योंकि ये बात अलग से भी कही जा सकती थी। पहले मुझे लगा कि टैग लगा होगा तो मैंने हंस के बात को स्टेज पर टालने की कोशिश लेकिन बाद मैंने अपने साथ गए लोगों के पूछा कि कुछ लगा है..तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं लगता है। उसके बाद मुझे बहुत लगा और मैं रोने को हो गई क्योंकि किसी को ऐसे सबके सामने छूना गलत है।
भोजपुरी सिनेमा के साथ काम न करने का लिया फैसला
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि मैंने सोचा था कि इस बारे में बात करूंगी लेकिन स्टेज से जाने के बाद पवन सिंह वहां से निकल गए। मैंने बाद में उनसे कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन ना उन्होंने और ना ही उनकी टीम ने मुझसे बात की। मुझे ये कहा गया कि पवन सिंह की पीआर टीम और फैनबेस बहुत ज्यादा तो उनके बारे में सोशल मीडिया पर कुछ भी मत करना..वरना इससे ज्यादा परेशान होना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि लखनऊ का सारा क्राउड पवन सिंह को भगवान की तरह मान रहा था और मेरे साथ वहां पर 4 ही थे..तो मैंने बात को पर्सनली सुलझाने का सोचा था लेकिन अब मैं भोजपुरी के साथ कभी काम नहीं करूंगी..।
