June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भोपाल लव जिहाद के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो आरोपियों के अवैध तरीके से बनाए गए घरों पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करने वाले साद और साहिल के अवैध तरीके से बनाए गए घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं इस केस के तीसरे आरोपी फरहान के घर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है मगर फिलहाल उसे अदालत से स्टे मिला हुआ है। कोर्ट के आदेश के बाद उस पर एक्शन लिया जाएगा।

लव जिहाद का मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में है। निजी कॉलेज की 5 छात्राओं ने भोपाल पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी तब अप्रैल 2025 में यह केस सामने आया था। पीड़ित लड़कियों ने आरोप  लगाया था कि फरहान खान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार मिलकर कॉलेज की हिंदू छात्राओं को टारगेट करते हुए पहले उनको प्रेम जाल में फंसाते हैं, फिर उनका रेप करते हैं और इस दौरान अश्लील वीडियो पर बाद में लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता है। इतना ही नहीं लड़कियों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाया जाता था। फरहान इस लव जिहाद गैंग का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस मामले के संज्ञान में आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस को त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। पीड़ित लड़कियों का कहना है कि इस गैंग ने अब तक लगभग 12 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है जिसमें से 6 पीड़ित सामने आकर शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। अन्य पीड़ित लड़कियां संभवत: बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं। उधर, बुलडोजर एक्शन को लेकर लोगों का कहना है कि इससे अपराधियों में डर पैदा होगा और प्रशासन की ओर से एक सख्त संदेश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *