कैटरीना कैफ ने फैंस को दी खुशखबरी: अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो
नई दिल्ली। बॉलीवुड डीवा कैटरीना कैफ़ की प्रेग्नेंसी को लेकर बीते काफी समय से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। बीच में कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ़ की एक फोटो भी लीक हुई थी जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ नजर आ रहीं थी लेकिन अब कैटरीना ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। कैटरीना कैफ और उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल फोटो शेयर कर फैंस के साथ ये खबर साझा की है।
बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। कैटरिना ने एक पोट्रेट फोटोग्राफ शेयर की है जिसमें उनका बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा है। तस्वीर में विक्की कौशल एक्ट्रेस के बेबी बंप को पकड़े नजर आ रहे हैं। कैटरीना ने अपनी और विक्की की ये प्यारी सी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”हम अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ अध्याय को खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ शुरू करने की राह पर हैं।”
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। इनदोनों की शादी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक थी जिसकी उस वक़्त खूब चर्चा हुई थी। अब शादी के लगभग चार साल बाद विक्की और कैटरीना पेरेंटहुड की जर्नी में कदम रख रहे हैं। कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर से एक्ट्रेस के फैंस और करीबी बेहद खुश हैं और उन्हें ढेर सारे बधाई संदेश भेजते नजर आ रहे हैं।
