February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यमुना से खिलवाड़!, छठ पर्व पर ज़हरीले झाग में खड़े होकर लोगों ने लगाई डुबकी, यूजर्स ने केजरीवाल को जमकर कोसा

नई दिल्ली। आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन नहाय खाय मनाया जा रहा है। इस दिन लोग घाटों पर स्नान करते हैं। ऐसे में कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिसमें दिल्ली की यमुना नदी में श्रद्धालु डुबकी लगाते हुए नजर आएं। बढ़ते प्रदूषण के चलते यमुना नदी में जहरीले झाग बन गए हैं। इन्हीं जहरीले झागों के बीच लोगों ने डुबकी लगाई। लोग आस्था के आगे अपने स्वास्थ्य की बिल्कुल चिंता नहीं कर रहे हैं।

छठ पूजा के पहले दिन दिल्ली की यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं ने स्नान किया। एक ​श्रद्धालु महिला ने कहा, “यहां पानी बहुत गंदा है लेकिन छठ पूजा में नहाना पड़ता है इसलिए हम नहाने आए हैं।” सोशल मीडिया पर दिल्ली की यमुना नदी के झाग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। यही कारण है कि यूजर्स ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमकर कोस रहे हैं।

यूजर्स अब दिल्ली सरकार और केजरीवाल को जमकर कोस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यमुना की सफाई में दिल्ली सरकार एक रुपया भी खर्च नहीं करेगी, बल्कि अपने लिए संगठन के कार्यक्रमों में करोड़ों खर्च करेगी। तो किसी और ने लिखा कि थैंक्यू सीएम केरजीवाल बब्ल बाथ के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed