April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आसिम मुनीर को सीडीफ नियुक्त नहीं करना चाहते शहबाज शरीफ? नोटिफिकेशन पर साइन किए बिना ही विदेश यात्रा पर रवाना हो गए पीएम

नई दिल्ली। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (सीडीएफ) बनाने के ऐलान के बाद अब उनकी नियुक्ति में एक अड़चन आ गई है। दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उनके नियुक्ति संबंधी नोटिफिकेशन पर साइन किए बिना ही बहरीन और लंदन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यह नोटिफिकेशन 29 नवंबर तक जारी होना था, मगर आज 1 दिसंबर तक भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका है। उधर इसको लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। ऐसी चर्चा है कि शहबाज शरीफ नहीं चाहते कि आसिम मुनीर की शक्तियों में इजाफा हो।

आसिम मुनीर का तीन साल का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो चुका है। इस प्रकार से वो तकनीकी तौर पर अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ नहीं हैं। अब ऐसे में उनकी सीडीएफ नियुक्ति न होने से पाकिस्तान में सैन्य संकट की स्थिति खड़ी हो सकती है। वैसे मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ आसिम मुनीर को सीडीएफ बनाए जाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने अपने भाई पीएम शहबाज शरीफ को आगाह किया है कि अगर ऐसा हुआ तो वो सिर्फ नाम के प्रधानमंत्री रह जाएंगे और शक्तियां आसिम मुनीर के पास होंगी।

दरअसल पाकिस्तान में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में सत्ताधारी पीएमएलएन की ताकत बढ़ गई है। जिसके बाद से नवाज शरीफ भी एक्टिव हो गए हैं और अब शहबाज शरीफ आसिम मुनीर को बहुत ज्यादा शक्तियां दिए जाने के मूड में नहीं हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक दावे किए जा रहे हैं कि आसिम मुनीर को सेना प्रमुख के पद से भी हटाने की कोशिश हो सकती है और इसके लिए पाकिस्तान की संसद में विधेयक लाया जा सकता है। पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच फिलहाल पाकिस्तान में एक नई सुगबुहाट शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *